अभी और झेलना होगा गर्मी का सितम, तापमान और बढऩे पर मेहरबान होगा मानसून

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

गजेंद्र सिंह दहिया/जोधपुर. पिछले सप्ताह तेज हवा व आंधी के कारण पूरे प्रदेश में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे क्या गया, मानसून ही रुठ कर बैठ गया। करीब एक सप्ताह तक तापमान 40 डिग्री के नीचे रहा। इस कारण मानूसन भी दस दिन तक एक ही जगह मध्यप्रदेश के दक्षिण छोर पर जमा रहा। अब चूरू, जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर में तापमान 45 डिग्री व उससे ऊपर जा रहा है। तापमान के ऊपर जाते ही अब मानसून की आंख खुलने लगी है। मौसम विभाग का कहना है राजस्थान में गर्मी पड़ते ही मानूसन को आगे बढऩे के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिल रही है। अगले सप्ताह मानसून आगे बढ़कर मध्यप्रदेश को पार करता हुआ राजस्थान में प्रवेश करेगा।

इसलिए लगा मानसून ब्रेक


पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर-पश्चिमी भारत में 10 जून से तेज धूल भरी हवा और बारिश-अंधड़ का मौसम शुरू हो गया। हवा उत्तर-पश्चिमी से दक्षिण-पूर्व की ओर चल रही थी। उधर मानसून 9 जून को मुंबई पहुंचकर तेजी से आगे बढ़ा। 12 जून को मध्यप्रदेश के बॉर्डर पर आ गया, लेकिन तब तक सामने से आ रही उत्तर पश्चिमी हवाओं ने मानसून को रोक दिया। लगातार सामने से आ रही हवा के कारण आखिर मानसून के ब्रेक लग गए। इस सप्ताह हवा की गति धीमी पड़ व दिशा बदली, लेकिन मानूसन फिर भी टस से मस नहीं हुआ। पिछले दो दिन से राजस्थान के उत्तर पश्चिमी हिस्से में तापमान 45 डिग्री से ऊपर जाते ही यहां वायुदाब कम हो गया है। राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बनते ही मानसून को पीछे से झटका लगा है। अब दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की बंगाल की खाड़ी की शाखा सक्रिय हो रही है। बंगाल की खाड़ी में अधिक दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम विभाग ने मानसून के शीघ्र आगे बढऩे के संकेत दिए हैं।

तापमान में उछाल, गर्मी से लोग हलकान


जोधपुर संभाग में हवा थमने और बादल कम होते ही तापमान में उछाल आ रहा है। शुक्रवार को जोधपुर में न्यूनतम तापमान 32.1 और अधिकतम 41.6 डिग्री रहा। तेज गर्मी की वजह से दिनभर लोग हलकान होते रहे। गांवों में भी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। जैसलमेर में रात का तापमान 28.9 व दिन का 43.8 डिग्री रहा। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 27.9 व अधिकतम 42.9 डिग्री मापा गया। बीकानेर, श्रीगंगानगर और चूरू में दिन का पारा 45 डिग्री के पास रहा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2lwxasi
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment