नए विवादों में घिरी चंदा कोचर, रुइया ब्रदर्स पर उठे सवाल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर
ICICI Bank की सीईओ चंदा कोचर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं । सीईओ कोचर पर व्हिसल ब्लोअर अरिंवद गुप्ता ने कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के मामले में नए आरोप लगााए हैं। एक्टिविस्ट और व्हिसल ब्लोअर अरिंवद गुप्ता ने आरोप लगाया है कि एस्सार ग्रुप के रुइया ब्रदर्स को बैंक की ओर से मदद की गई ताकि उनके पति दीपक कोचर के न्यूपावर ग्रुप को 'राउंड ट्रिपिंग' के जरिए इन्वेस्टमेंट हासिल हो सके।

आपकाे बता दें कि चंदा कोचर का जन्म राजस्थान के जोधपुर शहर में हुआ था। उनकी स्कूली पढ़ाई जयपुर से हुई है। व्हिसल ब्लोअर की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी को 11 मई 2018 को एक पत्र लिखा गया था। जिसमें सीईओ कोचर के खिलाफ आरोप लगाया कि रुइया ब्रदर्स ने कोचर के पति की कंपनी के साथ न्यूपावर फंडिंग की। गौरतलब है कि रुइया ब्रदर्स ने यह फंडिंग अपने दामाद निशांत और भतीजे अनिरूद्ध के द्वारा दिसंबर 2010 से मार्च 2012 के दौरान कराई गई थी।

READ: किसानों का गांव बंद आंदोलन: राजधानी में खड़ा हो सकता है दूध का संकट,ट्रांसपोर्टर दूध भेजने से कर रहे इनकार
कंपल्सरी कन्वर्टिबल प्रिफरेंस शेयरों और इक्विटी शेयर्स की खरीद के जरिए यह फंडिंग न्यूपावर ग्रुप में लगाई गई थी। गौरतलब है कि करीब 2 साल पहले मार्च 2016 में अरविंद गुप्ता ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ICICI Bank की सीईओ चंदा कोचर के जरिए बैंक और विडियोकॉन ग्रुप में डर्टी डीलिंग के आरोप लगाए गए थे।

READ: मरीजों-डॉक्टरों से सीधे बात करेंगे पीएम, राजस्थान में तैयारियों में जुटा चिकित्सा विभाग
चंदा कोचर और उनकी फैमली पर आरोप है कि वीडियोकॉन ग्रुप को लोन देने में उन्‍हें निजी तौर पर लाभ हासिल हुआ है।इसी के बाद बैंक ने चंदा के खिलाफ लोन बांटने में ‘कान्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्‍ट्र’ और निजी लाभ के लिए काम करने के आरोपों की स्‍वतंत्र जांच कराने का आदेश दिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ldwd2O
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment