जोधपुर में नहीं थमा है चमगादड़ों का आतंक, निपह वायरस की आशंका से दिए घर गिराने के निर्देश

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर . सरदारपुरा प्रथम ए रोड स्थित लोढ़ों की गली में चमगादड़ों का आतंक शुक्रवार को भी कायम रहा। सरकारी विभागों के हाथ झटक देने से परेशान लोगों ने चमगादड़ों से बचने के लिए पूरी गली को मैटिंग से कवर करा दिया है। उल्लेखनीय है कि लोढ़ों की गली स्थित जर्जर मकान के अंडरग्राउंड से निकली हजारों चमगादड़ गुरुवार सुबह आसपास के मकानों के बाहर उलटी लटकी नजर आई थी। निपह वायरस की आशंका से ग्रस्त लोगों की सूचना पर नगर निगम और वन विभाग की टीम वहां पहुंची। एक निजी क्षेत्र की पेस्ट कंट्रोल टीम को भी बुलाया गया। काफी प्रयास के बाद भी चमगादड़ों को नहीं भगाया जा सका।

मौके पर पहुंचे उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जांच के बाद कहा कि चमगादड़ों की इस प्रजाति से निपह के संक्रमण का खतरा नहीं है। इसके बाद सभी टीमें लौट गईं। पच्चीस साल से बंद पड़े मकान में लटक रही चमगादड़ों को भगाने की जिम्मेदारी भी क्षेत्रवासियों के भरोसे छोड़ दी। मकान मालिक ने चमगादड़े भगाने के लिए हाइमास्ट लाइट तो लगवा दी, लेकिन शुक्रवार को भी मौके पर नहीं आया। हाइमास्ट लाइट लगाने का असर यह हुआ कि काफी चमगादड़ें उड़ गई। लेकिन बंद पड़े मकान के अंडरग्राउंड में लटक रही चमगादड़ों को भगाना अब भी चुनौती बना हुआ है।

जोधपुर में सैंकड़ों चमगादड़ों ने अचानक डाला डेरा, फैला नीपाह वायरस का खौफ

मरम्मत कराओ, नहीं तो गिरा देंगे


चमगादड़ों से परेशान क्षेत्रवासी 25 वर्ष में नगर निगम और सम्पर्क पोर्टल पर शिकायत कर चुके हैं। निगम की ओर से मकान मालिक को दो बार नोटिस दिया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं की। चमगादड़ों ने गुरुवार को फिर आतंक मचाया तो निगम को उपायुक्त भंवरसिंह सांदू ने एक बार फिर नोटिस जारी कर दिया। इसमें मकान मालिक को सात दिन में जर्जर भवन की मरम्मत कराने और दस दिन तक रात को हाइमास्ट लाइट लगाने को कहा गया है। मरम्मत नहीं कराने पर निगम ने मकान गिराने की चेतावनी दी है। इस पर होने वाला खर्च भी मकान मालिक से वसूला जाएगा। इस दौरान अप्रिय घटना होने पर मकान मालिक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाएगा।

हांफ गई फोगिंग मशीन

क्षेत्रवासियों ने बताया कि गुरुवार रात जर्जर मकान के बाहर हाइमास्ट लाइट लगाने से बड़ी संख्या में चमगादड़ें उड़कर चली गई थी। शुक्रवार सुबह निगम की टीम को फोगिंग करवाने के लिए बुलाया। लेकिन फोगिंग मशीन खराब थी। निगमकर्मी नई मशीन लाने का कहकर गए, लेकिन वापस नहीं आए।

खराब हो गई होगी


फोगिंग करते समय मशीन खराब हो गई होगी। निगमकर्मी खराब मशीन लेकर वहां क्यों जाएंगे। फिर भी इस शिकायत की जांच करवा लूंगा।

भंवरसिंह सांदू, शहर उपायुक्त, नगर निगम

किसी भी विभाग का नहीं मिला सहयोग

चमगादड़ों से निपटने में किसी विभाग से मदद नहीं मिली। अब अपने स्तर पर ही भगाने का प्रयास कर रहे हैं। नगर निगम ने हाइमास्ट लाइट लगाने का तो कह दिया, पर इसके लिए बिजली कनेक्शन मांगा तो मना कर दिया।

प्रणव मूंदड़ा, स्थानीय क्षेत्रवासी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Lg3PNC
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment