रेल मंत्री गोयल ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, कहा विश्वभर में सुधरी है भारत की छवि

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर . रेल मंत्री पीयूष गोयल शनिवार को जोधपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रात दस बजे विशेष विमान से दिल्ली प्रस्थान करेंगे। मंत्री गोयल दोपहर करीब ढाई बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। हालांकि वे काफी देर एयरपोर्ट से बाहर नहीं आए। एेसे में बाहर उनके स्वागत में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताआें को खासी देर इंतजार करना पड़ा। इसके बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करने के लिए वे यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि जब मोदी सरकार सत्ता में आई थी तब देश की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी। उस दौर में महंगाई लगातार बढ़ रही थी। मोदी सरकार ने इस संबंध में खासे कार्य किए हैं। ब्याज की दरें ज्यादा थीं। उसे कंट्रोल किया है। केंद्र और राज्य सरकार बड़े उत्साह से राजस्थान को आगे बढ़ाने में लगी है। जोधपुर में पर्यटन उद्योग महत्वपूर्ण है। एेसे में इसके विकास के लिए सरकार हमेशा प्रयासरत रही है।

नोटबंदी के संबंध में कहा कि इससे काले धन पर कड़ा प्रहार हुआ और कई एेसे कानून लागू किए जिससे कानूनी व्यवस्था पटरी पर आई। बालिका सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार ने कानून को कड़ा किया है।

जीएसटी टैक्स के बारे में उन्होंने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि इससे पारदर्शिता हुई है। एक टैक्स लाने का साहसी कदम भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा है। पीएम मोदी चाहते थे कि एक एेसा टैक्स हो जिससे आम आदमी को यह पता रहे कि उसका टैक्स कहां जा रहा है। कई योजनाओं के माध्यम से मोदी सरकार ने आमजन को राहत पहुंचाई है। विश्व आज भारत को अलग नजरिए से देख रहा है। भारत की छवि विश्वभर में छा रही है। सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से भारतीय सीमाओं की सुरक्षा बड़ी है।

इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

मंत्री यहां शाम साढ़े पांच बजे एम्स ऑडिटोरियम में जोधपुर शहर और देहात जिला भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को मुख्य वक्ता की हैसियत से सम्बोधित करेंगे। मोदी सरकार के चार साल पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व सांसद गजसिंह करेंगे। गोयल रात ८.१५ भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से जोधपुर-बांद्रा हमसफर एक्सप्रेस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।

लिया व्यवस्थाओं का जायजा

केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने मंत्री गोयल के आगमन से पूर्व शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, महापौर घनश्याम ओझा, उप महापौर देवेन्द्र सालेचा, महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, संयोजक राजेन्द्र राठी के साथ एम्स ऑडिटोरियम में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद पदाधिकारियों की बैठक में कार्यक्रम को अन्तिम रूप दिया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JjZMmb
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment