चक्रवाती तूफान (साइक्लोन) अशोबा का असर जोधपुर में नजर आने लगा है।
मंगलवार सुबह से सूरज के दर्शन नहीं हुए ओर आसमान में बादल छाए रहे।
सुबह सात बजे के बाद से ही रूक-रूककर बूंदाबांदी हो रही है। दोपहर में कई इलाकों में अच्छी बरसात भी हुई है। बरसात की वजह से तापमान कम हो गया है। इससे गर्मी से राहत मिलने के साथ ही मौसम सुहावना हो गया है। लंबे समय बाद मौसम खुशगवार होने पर ग्रामीणों के चेहरे पर रौनक नजर आने लगी हैै।
शुरुआती बारिश ने किसानों के लिए अमृत का काम किया।पर इंद्र देव के रौद्र रूप के चलते अब ग्रामीणों की ये ख़ुशी काफूर होते दिख रही है।क्योंकि मूसलाधार बारिश अब रुकने का नाम न ले रही है।तेज बारिश के चलते सड़क व् रास्ते अवरुद्ध हो गए है।इसी के चलते हुए स्कूलों में भी अवकाश की घोषणा की गयी है।तेज बारिश के चलते डांगियावास और आस पास के गाँवों के तालाब में भी पानी की आवक हुई है।

बीसलपुर गाँव के बांध में भी पानी की आवक अच्छी है तो मिठड़ी नदी ने भी पलासनी गाँव का रास्ता अवरुद्ध करने की तैयारी में है।
डांगियावास के सरकारी विद्यालय परिसर में भी पानी भर गया था | जिसके चलते भवन के नीव में पानी जाने से आंशका पैदा हो गयी | पर डांगियावास के जागरूक नागरिक ओमाराम dhinda और भाजपा युवा नेता गंगाराम डांगी और प्रवीन डांगी ने स्कूल परिसर से पानी की निकासी का प्रबंध किया |

भटिंडा गाँव से आ रही खबर के अनुसार भटिंडा में भी तालाब लबालब हो गया है।
बारिश के न होने की चिंता में लगा रहने वाला किसान अब भगवान से बारिश रोकने की गुजारिश कर रहा है।क्योंकि बारिश ने खेतो में खड़ी फसल को डुबो दिया है।जिससे फसल को नुकसान होने की आंशका पैदा हो गयी है।
अपुष्ट खबरों के अनुसार बीसलपुर में एक निजी विद्यालय के 2 कमरे भी भरी बारिश के चलते ढह गये है |
एह्तियाह्त के तौर पर डांगियावास न्यूज़ डॉट कॉम की आपसे गुजारिश है की बारिश में अपने बच्चो को तालाब व् नालो में नहाने न दे |
साभार : युवाओ की पंचायत (whatsapp group)

0 comments:
Post a Comment