पलासनी : इस बार बारिश अपने समय चक्र के हिसाब से थोड़ी लेट हुई।तो लोगो का सब्र जबाव देने लग गया था कि बारिश कब होगी? अब जब बारिश शुरू हो गयी और रुकने का नाम न ले रही तो फिर से लोग बेबस से नजर आ रहे है।क्योंकि ज्यादा बारिश से फसल को नुकसान होने की आंशका है। लेकिन इस बार की बारिश लोगो के सब्र तोड़ने के साथ साथ गाँव की सड़क के पुल भी तोड़ रही है।
जी हां हम बात कर रहे है पलासनी और बीसलपुर के बीच बने मिठड़ी नदी के पुल की।इस बार बारिश से मिठड़ी में अच्छी खासी आवक हुई है।और इस पानी के तेज बहाव ने बीसलपुर और पलासनी का सम्पर्क तोड़ दिया है।आप नीचे दी गयी तस्वीरों में देख सकते है
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
0 comments:
Post a Comment