डांगियावास, जोधपुर!!
हिन्दू पवित्र माह श्रावण अपने चरम पर हैं जहाँ बारिश का दौर,सुहाना मौसम सभी को आकर्षित कर रहे हैं। समूचा विश्व प्रकृति के बदलते मिज़ाज को लेकर चिन्तित हैं जैसे वैश्विक गर्मी,भूकम्प, सुनामी और कहर बरपाती बारिश मनुष्य और पृथ्वी के मध्य सामंजस्य की कठिन परीक्षा ले रहे हैं।तेजी से बढ़ती जनसंख्या ने वनों का दोहन किया जिसके वर्तमान और आगामी परिणाम चिन्तित कर रहे हैं।इसी से चिन्तित हो पुरे राष्ट्र में वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं जिसके तहत अनेक संस्थाएं और जनता भी अधिक से अधिक पौधे लगा पर्यावरण बचाने की मुहीम में हिस्सा ले रही हैं।।
इसी सन्दर्भ में जोधपुर जिले के लूणी तहसील में रा.प्रा. वि गोलिया में कारगिल मार्यटर मेमोरियल स्कूल डांगियावास(kmmp) के संयुक्त तत्वाधान में वृहत स्तर पर पौधरोपण किया गया और कार्यक्रम को "प्रकृति का श्रृंगार"नाम दिया गया जिसके अन्तर्गत 111 विभिन्न प्रकार के फलदार,छायादार और विभिन्न किस्म के फूलों के पौधे लगाये गये।इस कार्यक्रम की रुपरेखा श्री श्रवण डांगी चैयरमेन kmmp ने बनायी तथा अपने व्यक्तिगत खर्चे पर सभी पौधों को लगाया इस दौरान विहिप प्रखण्ड बनाड़ के संयोजक हनुमान डांगी भी साथ रहे।इसके अतिरिक्त सैंकडों ग्रामीणों ने श्रमदान कर पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।विद्यालय प्र.अ.राजकुमार सिंह "आज़ाद" ने श्री श्रवण डांगी की इस मुहीम को सराहते हुए उन्हें विद्यालय की ओर से सम्मानित करने के साथ आज़ाद ने आगन्तुक मेहमानों और ग्रामीणों का आभार जताया तथा साथ ही सोशल मीडिया पर सक्रिय "युवाओं की पंचायत" ग्रुप और डांगियावास न्यूज़ डॉट कॉम के सदस्यों को समाज सेवा की विचारधारा को उचित मंच दिलवाने और अपनी सोच को धरातल पर ला समाज सेवा करने का आव्हान किया।
साभार- डांगियावास न्यूज़ डॉट कॉम
श्री सांवर चौधरी भास्कर न्यूज़ जोधपुर।।
आपका साथी
राजकुमार सिंह आज़ाद
रा.प्रा.वि. गोलिया
0 comments:
Post a Comment