गलती से भी जीरो दब गया तो बाजार भाव वाला सिलेंडर
जोधपुर। केन्द्र सरकार द्वारा गरीबी रेखा के नीचे रहने वालों के लिए उज्जवला योजना से लेकर निशुल्क गैस कनेक्शन की सुविधा शुरू की है,लेकिन गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं को एलपीजी सब्सिडी त्यागने के लिए उनकी सहमति के लिए मोबाइल से गैस बुकिंग करने वाली आईवीआरएस सेवा से इसको जोड़ दिया है। जिसके कारण उपभोक्त सिलेंडर बुकिंग करवाते समय गलती से भी जीरो दबा दे तो उसे बाजार भाव से सिलेंडर खरीदना पड़ रह है। आईवीआरएस से उपभोक्ता की सहमति आप्शन ऐसा है कि गलती से भी जीरो दब गया तो उपभोक्ता को उसे रद्द करवाने के लिए दिल्ली मुख्यालय तक आवेदन करना होगा और पूरी प्रक्रिया के बाद सब्सिडी वाला सिलेंडर मिलेगा।
0 comments:
Post a Comment