किराए पर ली कार टैक्सी को लूटा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

किराए पर ली कार टैक्सी को लूटा

जोधपुर। रेलवे स्टेशन के सामने खड़ी कार टैक्सी को शनिवार- रविवार की मध्य रात हनवंत हॉस्टल के पास अज्ञात युवकों ने लूट लिया। लुटेरे कार के साथ चालक का मोबाइल व दस्तावेज भी ले गए। पुलिस कॉल डिटेल से लुटेरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महामंदिर पुलिस थाने में बाल समंद नयापुरा के रहने वाले छोटूदान पुत्र गोरखदान ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह कार टैक्सी चलाता है। शनिवार की मध्य रात करीबन डेढ़ बजे वह अपनी इंडिगो कार टैक्सी लेकर रेलवे स्टेशन के सामने खड़ा था। तब दो युवक उसके पास आए और लवेरा में किसी रिश्तेदार की मृत्यु के लिए कार को किराए लेने को कहा। किराया तय करने के बाद वह कार लेकर उन युवकों के साथ रवाना हुआ।इस दौरान बीच रास्ते युवकों ने कहा कि उन्हें किसी रिश्तेदार को बीजेएस से लेना है कहा, तब उसने कार को बीजेएस रास्ते पर लिया। हनवंत हॉस्टल के पास पहुंचने पर कार को रूकवाया गया। एक युवक उतर कर रिश्तेदार को लाने का कहकर निकल गया। तभी कुछ देर में तीन अन्य युवक वहां आए और उससे मारपीट करने लगे।

युवकों ने उसकी कार की चाबी को छीना और गाड़ी स्टार्ट कर ले गए। युवक उसका मोबाइल भी ले गए। कार में गाड़ी के मूल दस्तावेज भी थे। महामंदिर पुलिस ने लूट की इस घटना पर शहर और इसके आस पास नाकाबंदी भी करवाई मगर उनका पता नहीं लगा।

पुलिस ने बताया कि मोबाइल कॉल डिटेल निकाली गई है, लुटेरों का पता लगाया जा रहा है।

Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment