जोधपुर । जेसे जेसे इन्सान अपना तकनिकी विकास करके खुद की विकसित करने की कोशिश में लगा हुआ है । हर क्षेत्र में आज आधुनिक तकनीक से लोग नित नये आयाम स्थापित कर रहे है इसी तरह से असामाजिक तत्व भी समाज का अहित करने के नए तरीके खोज रहे है ।
जैसा की हम रोज पढ़ते आ रहे है साइबर क्राइम । मतलब इन्सान को घर बैठे लूटना । सिर्फ एक फोन कॉल या एक sms के द्वारा ।
चोर भी चोरी करने के नित नए हथकंडे अपना रहे है इसी कड़ी में पिछले तीन दिनों से चोरो ने जो तरीका अपनाया है उस तरीके से लोगो के विश्वास को गहरी चोट लगी है । पिछले दो तीन दिनों से शहर के विभिन क्षेत्रो में चोरो ने राह चलते आम आदमी से किसी इमरजेंसी काम के लिए दो मिनट मोबाइल माँगना और फिर मोबाइल हाथ में आते ही लेकर भाग जाना । इस प्रकार की घटनाए पिछले दो दिनों में 2-3 हो गई जिससे शहर के लोगो में काफी रोष है ।। पुलिस इसकी जाच कर रही है और इनकी धरपकड़ के पुरे प्रयास किये जा रहे है ताकि इस गेंग का जल्द से जल्द खुलासा हो सके । आप सभी से भी निवेदन है की अगर राह चलते अनजान व्यक्ति आपसे मोबाइल मांगे तो पूर्ण रूप से उसकी जानकारी जुटाने के बाद ही आप उसकी सहायता करे वरना आपकी यह सेवा भावना आपके लिए महंगी पड़ सकती है ।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
0 comments:
Post a Comment