Dangiyawas news exclusive
जोधपुर। बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस के महासचिव महिपाल तांड़ी ने बताया कि जोधपुर मैं 2000-2002 के बीच दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच हो चुके हैं, उसके बाद यहाँ पर एक भी मैच नहीं खेला गया है। 2012 में बरखतुल्लाह खान स्टेडियम पर जेडीए ने करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, उस समय लग रहा था कि इस स्टेडियम के अंदर अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे लेकिन यहाँ पर आईपीएल और रणजी के मैच भी नहीं हुए हैं, जो कि जोधपुर वासियों के लिए एक सपना बना हुआ है।
महासचिव तांड़ी ने कहा कि राज्य के खेल मंत्री जोधपुर के होने के बावजूद भी यहाँ पर मैच नहीं हो पाए हैं, यहाँ पर अबकी बार बीसीसीआई ने एक मैच देना चाहिए था। जोधपुर की उपेक्षा स्वीकार नही की जायेगी। इसको लेकर आगामी दिनों में खेल मंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा।
Dantiwada news
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
0 comments:
Post a Comment