नमस्कार Dangiyawas news से प्रस्तुत है समाचार संध्या।

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


मुख्य समाचार :

• उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में राष्ट्रपति शासन रद्द किया। हरीश रावत सरकार को बहाल किया। अगले शुक्रवार को सदन में शक्ति परीक्षण। केन्द्र कल उच्चतम न्यायालय में इस निर्णय के खिलाफ चुनौती देगा।

• भारतीय जनता पार्टी ने कहा यह फैसला पार्टी के लिए धक्का नहीं। कहा, राज्य सरकार अभी भी अल्पमत में है। विपक्ष ने इस मुद्दे पर केन्द्र की आलोचना की।

• पश्चिम बंगाल में  तीसरे चरण में 62 विधानसभा सीटों में सामान्य से भारी मतदान की खबर। हिंसा में एक की मौत।

• प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिविल सेवा अधिकारियों से अपनी नई भूमिका तय करने और समाज में परिवर्तन का वाहक बनने को कहा।

• आतंकी संगठन इस्लामी स्टेट ने अस्थायी शादी से इंकार करने पर इराक के मोसुल शहर में कम से कम 250 लड़कियों की हत्या की।

• देश के विभिन्‍न भागों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी। ओडिशा में तापमान 47°C पार किया।

Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment