लूट के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरोह के परिजनों पर रखी नजर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। नागौर के भावंडा  में 25 लाख रुपए के  मूंग से भरे ट्रक समेत करीब एक दर्जन लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी व हार्डकोर अपराधी नरपत पूनिया को बनाड़ थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।

बनाड़ थाना क्षेत्र के आसपास के इलाकों में रहने वाले गिरोह के चारों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पिछले चार माह से उनके परिजनों नजर रखी। परिजनों से मिलने आने पर एक-एक कर चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
 बनाड़ थानाधिकारी हनुमान सिंह ने बताया कि हार्डकोर अपराधी डांगियावास के खेड़ी सालवा में पूनियों की ढाणी निवासी नरपत पूनिया (27) पुत्र भंवरलाल जाट को पुलिस टीम ने शुक्रवार को रमजानजी का हत्था के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने गत चार जनवरी को आपसी रंजिश को लेकर हड़मानाराम पुत्र गोपाराम पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वारदात के बाद पुलिस को आरोपी के  कुछ समय से अपने गांव में आने की सूचना मिली। इस पर  पुलिस ने शुक्रवार को मौका मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

नागौर के भावंडा में मूंग से भरा ट्रक लूटा था
एसीपी (मंडोर) जसवंत सिंह ने बताया कि नरपत पूनिया ने अपने साथी सुखेदव पुत्र अंदाराम, सुखदेव पुत्र रुघाराम व गणपतराम जाट के साथ करीब छह माह पूर्व नागौर के भावंडा थाना क्षेत्र में मूंग से भरा ट्रक लूटा था। इसके बाद आरोपियों ने नागौर व रातानाडा में दो कारें लूटी। चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न जिलों में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हो रखे हैं।

त्योहारों से पहले घर आने पर पकड़ा
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए चार माह से इनके परिजनों पर नजर रखी जा रही थी। पिछली दिवाली के बाद 18 नंवबर को अपने परिजनों से मिलने आए जाजीवाल जाखड़ा निवासी सुखदेव पुत्र रुघाराम जाट को भोपालगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पास नाकाबंदी कर चोरी की कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद 25 नवंबर को नाकाबंदी कर रामड़ावास निवासी गणपतराम जाट को रातानाडा में लूटी गई कार के साथ पकड़ा। इसी प्रकार गत 4 फरवरी को डांगियावास निवासी सुखदेव पुत्र अंदाराम को गिरफ्तार किया। हाल में होली के त्योहार को लेकर गिरोह का मुखिया नरपत पूनिया पिछले कुछ समय से अपने गांव में ही था। शुक्रवार को उसे भी पकड़ लिया।
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment