देने गया था 10वीं की परीक्षा, एग्जाम हॉल में हो गई मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


बेलवा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दसवीं की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा देते हुए एक नियमित विद्यार्थी की मौत हो गई। उसे चक्कर आने के बाद उल्टियां हुईं, जिसके बाद उसे बालेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसकी जांच कर जोधपुर के निजी अस्पताल में रैफर कर दिया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बालेसर पुलिस ने स्कूल व अस्पताल का मुआयना किया। शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस एएसआई परबतसिंह भाटी ने बताया कि बाड़मेर के पचपदरा जिला का खनोड़ा निवासी दसवीं का नियमित परीक्षार्थी नसीफ  खां (20) पुत्र जमाल खां बस्तवा गांव की सरस्वती विद्यालय में अध्ययरत था। वो परीक्षा देने के लिए बेलवा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केंद्र आया था। सुबह परीक्षा देने आया, तब तक सब ठीक था। अचानक परीक्षा देते वक्त उसे चक्कर आने लगे और उल्टियां होने लगीं।

स्कूल के अध्यापक उसे बालेसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डॉक्टर उसके शरीर में कोई हरकत ना देख डर गए और उन्हें मर्ज भी समझ नहीं आया, जिसके बाद नसीफ को जोधपुर के निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया। यहां परीक्षार्थी नसीफ को मृत घोषित कर दिया। 
उधर बालेसर पुलिस ने स्कूल व अस्पताल का मुआयना किया और शव कब्जे में लेकर मृतक परीक्षार्थी के परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने नसीफ की प्राकृतिक मौत होना स्वीकार किया। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया गया
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment