जोधपुर ।
सैनिक सामान्य व सैनिक तकनीकी पद के लिए जोधपुर में गत 7 मार्च को आयोजित सेना भर्ती रैली के चिकित्सा जांच में सफ ल अभ्यार्थियों की लिखित परीक्षा 24 अप्रेल को होगी।
लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र 18 अप्रेल 2016 को सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक जोधपुर स्थित सेना भर्ती कार्यालय में जारी किए जाएंगे।
रक्षा प्रवक्ता ले. कर्नल मनीष ओझा ने बताया कि प्रवेश पत्र के लिए सभी उम्मीदवार अपना टोकन कार्ड व भर्ती के दौरान जो भी दस्तावेज कम थे उनको पूरा करके उपस्थित हों।
इस परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी को दुबारा परीखा नहीं दिलाई जाएगी, उसे अनुपस्थित ही माना जाएगा। गौरतलब है कि 7 मार्च को 10 जिलों के 34 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
0 comments:
Post a Comment