होली मनाने घर आए बरसों से फरार 23 अपराधी पकड़े, ऐसे चला दो दिन अभियान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधफर
Jodhpur news

 

जोधपुर. जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सालों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी अपराधियों को पकड़ने के लिए होली का त्यौहार चुना। पुलिस ने अभियान चलाते हुए पुलिस ने हर थाने में टीमें गठित कर फरार वारंटी पर नजर रखी। होली पर अपने परिजनों से मिलने आए 23 अपराधियों के घर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कमिश्नर अशोक राठौड़ ने सभी थानाधिकारियों को सालों से फरार अपराधी व वारंटियों को चिन्हित कर पकड़ने का अभियान चलाने के आदेश दिए थे। सबसे ज्यादा कार्रवाई चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने ने की जहां 6 वारंटी पकड़े गए। बोरानाडा ने 4,प्रतापनगर ने 4,सूरसागर ने 3,महामंदिर ने 3,उदयमंदिर,बासनी व झंवर थाना पुलिस ने एक-एक अपराधी को पकड़ा। 

दिन को ड्यूटी,रात 12 बजे से सुबह 5 बजे धरपकड़ कार्रवाई

डीसीपी(पश्चिम)समीर कुमार सिंह ने बताया कि होली पर फरार अपराधी अपने परिजनों से मिलने घर आते हैं,इसलिए यह अभियान चलाया था। लेकिन इस त्यौहार पर ड्यूटी के साथ कारवाई भी करना चुनौती थी। इसके लिए ड्यूटी के बाद दो चरणों में टाइम टेबल बना कारवाई की गई। इसके लिए होली के दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपराधियों के घर दबिश दी। इसी तरह देर रात 12बजे से सुबह 5 बजे फिर से अभियान चला टीमों ने कार्रवाई की। 

ऐसे चला दो दिन अभियान
-सभी थानाधिकारियों को निर्देश देकर बरसों से फरार अपराधी व वारंटी अपराधियों की लिस्ट बनवाई। बीट कांस्टेबल ने अपने क्षेत्र के अपराधियों की लिस्ट बनाई।
-चिन्हित अपराधियों के वर्तमान ठिकानों की पहचान कर उनके घरों की तस्दीक की,ताकि अपराधियों के घरों पर ही कार्रवाई हो। अन्य लोगों को परेशानी न हो। 
-हर थाने में एक टीम बनाई। टीम ने होली के दो दिनों में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे और रात को 12 बजे से सुबह 5 बजे दबिश देकर उन्हें पकड़ा।

Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment