लापता हुए ट्रेजरी के रिटायर्ड अधिकारी की पत्थरों से कुचल कर हत्या, कान काट ले गए हत्यारे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


 Dangiyawas news.com

जोधपुर में सोमवार को गोलासनी गांव के निकट झाड़ियों में पड़ा बंशीधर का शव।

जोधपुर। बासनी क्षेत्र में रविवार को लापता हुए ट्रेजरी के रिटायर्ड अधिकारी की पत्थरों से वार कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने बड़ी बेरहमी के सात सत्तर वर्षीय बंशीधर जैन की हत्या की। हत्यारों ने पत्थर से वार कर उनकी एक आंख फोड़ दी। साथ ही हत्यारों ने उनके सिर पर पत्थर से वार किए। जाते समय हत्यारे जैन का एक कान भी काट कर ले गए। उनका शव आज सुबह गोलासनी गांव के निकट मिला।
पुलिस के अनुसार बासनी क्षेत्र में रहने वाले बंशीधर जैन कल सुबह से घर से गायब थे। इस पर उनके परिजनों ने कल शाम बासनी पुलिस थाने में उनके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजीव गांधी थाने में आज सुबह एक व्यक्ति ने सूचना दी कि गोलासनी गांव के निकट सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर उसकी जांच की। जांच करने पर पता चला कि यह शव कल बासनी क्षेत्र में अपने घर से गायब हुए बंशीधर जैन का है। हत्यारों ने पत्थर के कई वार कर बंशीधर की हत्या की। हत्यारों के वार से उनकी एक आंख भी फूट गई। बंशीधर का एक कान भी गायब है। संभवतया हत्यारे उनका कान काट कर अपने साथ ले गए।

Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment