एम्स में स्थाई सहायकों की भर्ती अगले माह

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

राजस्थान


बासनी/जोधपुर. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। यहां नॉन फैकल्टी स्टाफ के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से स्वीकृत 4081 पदों में से सभी विभागों में सहायक कर्मचारी बढ़ाने के लिए अप्रेल में भर्ती निकाली जाएगी। प्रथम चरण में हर विभाग में टेक्निकल, नॉन टेक्निकल, एडमिन ब्लॉक, एकाउटेंट, स्टोर कीपर जैसे पदों के लिए करीब 200 कैटेगरी में स्थाई भर्ती निकाली जाएगी। अभी सपोर्टिंग स्टाफ के लिए अस्थाई भर्ती होती है।

भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा कराने की योजना है। इसमें स्थाई तौर पर 2 हजार नर्सिंग स्टाफ, एसआर, जेआर के करीब 600 पद भी इसी भर्ती में शामिल किए गए हैं। 15 से पहले घोषणा संभवत: 15 अप्रेल से पहले भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाएगी। एम्स प्रशासन निर्धारित नियम के आधार पर परीक्षा आयोजित करेगा। एनआर विश्नोई, उपनिदेशक, एम्स जोधपुर

Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment