नमस्कार दोस्तों मैं अतुल आज एक ट्रिक लेकर आया हूँ। इस ट्रिक के माध्यम से आप अपने मोबाइल में बोलकर हिंदी में टाइपिंग कर सकते है। मतलब अब आप लोगो को कोई सन्देश लिखने के लिए कीबोर्ड पर अंगुलिया घिसने की जरूरत नही है।आपको बस बोलना ये बाकी काम ये एप्लीकेशन खुद कर लेगी।
आप इस आप्लीकेशन के माध्यम से कोई भी भाषा में लिख सकते है।
इसके लिए पहले आपको अपने मोबाइल में google indic keyboard नाम की एप्लीकेशन इंस्टॉल करनी होगी। ये app आप play store से अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते है।इस एप्लीकेशन को इनस्टॉल करने के बाद आपको आपके मोबाइल की setting में जाना पड़ेगा।setting में आपको language and input आप्शन पर क्लिक करना पड़ेगा।
इस पर क्लिक करने के बाद आपको default कीबोर्ड में gogle indic कीबोर्ड को डिफ़ॉल्ट करना पड़ेगा।
अब आप जब भी टाइपिंग करने जा रहे हो तो आपके कीबोर्ड के ऊपर में दाई तरफ mic के निशान पर क्लिक करके ओपन करना है।
इसको ओपन करने के बाद mic के left में setting के icon पर क्लिक करे।सेटिंग ओपन होने के बाद language आप्शन पर क्लिक करे।
आप आपके सामने लैंग्वेज की एक पूरी लिस्ट होगी।उसमे से अपनी पसन्दीदा भाषा चुने।
अब आप जब भी टाइपिंग करोगे तो आपको सिर्फ mic पर क्लिक करना है।फिर बोलना शुरू कर दीजिये।कीबोर्ड आपजे बोले हुए शब्द खुद लिख देगा।
यदि आप लोग समझ नही पाये है तो हमारे इस पोस्ट में ही ऊपर दिए हुए वीडियो को देख कर समझ सकते है।
अतुल
आजाद
ओम
0 comments:
Post a Comment