बैंगलुरु: दिल्ली प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 10 दिनों की स्वास्थ्य छुट्टी पर हैं. उनका इलाज बैगलुरु के नेचुरोपैथी सेंटर में चल रहा है. इसी बीच केजरीवाल की कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं. केजरीवाल का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उनकी खांसी पहले से कम हुई हैं, और उनका शुगर लेवल भी कम हुआ है.
गुरुवार को नेचुरोपैथी सेंटर से अरविंद की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, इनमें उन्हें योग करते हुए देखा जा सकता है.
आपको बता दें कि केजरीवाल सुबह 5 बजे उठकर 5: 30 बजे तक मॉर्निंग वॉक करते हैं. उसके बाद एक घंटे योग, दो घंटे मसाज थेरेपी, दोपहर 2 बजे आधे घंटे का ब्रेक, दोपहर बाद एक्युपंक्चर और योग, शाम 7 बजे डिनर, 8 बजे अपने कमरे में जाते हैं और आधे घंटे में तक उन्हें हर हाल में सोना पड़ता है. ऐसे में उन्हें फोन पर बातें करने की मनाही है.
अपणे को क्या, अपणे को तो सिर्फ पाणी निकालना है...
जनता बड़े-बड़ों को लिटा देती है...
चुप-चुप बैठे हो ज़रूर कोई बात है...
राजनीति के अखाड़े में सबको पछाड़ने के बाद अरविंद को उनके स्वास्थ्य ने कुछ इस कदर तबाह कर दिया कि वे निकल गए 10 दिनों के मेडिकल छुट्टी पर. मगर उन्हें कहां चैन मिलने वाला था. वहां भी खुफिया तरीके से किन्हीं ने ये तस्वीरें उतार लीं जिसके बाद से ये इंटरनेट पर वायरल हो गयी हैं. तो आप भी इन्हें देखिए और अपडेट रहिए.
0 comments:
Post a Comment