jodhpur शेरगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 144 पर गुरुवार सुबह बालेसर के निकट एक कार और जीप की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दस अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि पाली जिले के कुछ लोग एक जीप में सवार होकर रामदेवरा दर्शन करने जा रहे थे। सुबह करीब 10.30 बजे बालेसर के निकट बावन मील के पास सामने से आ रही एक कार से उनकी जीप की टक्कर हो गई।
दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर से जीप में सवार एक महिला ४५ वर्षीय सीता देवी की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार जनों समेत दस जने घायल हो गए।
घायलों को पहले बालेसर के अस्पताल में इलाज किया गया। बाद में सभी घायलों को जोधपुर भेज दिया गया। यहां लाए गए दस घायलों में से तीन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि कार में सवार लोग शेरगढ़ क्षेत्र के गढ़ा गांव के रहने वाले है।

0 comments:
Post a Comment