जोधपुर। सरदारपुरा सत्संग भवन के पास वाली गली में बुधवार दोपहर हेलमेट पहने मोटरसाइकिल चालक महिला के गले सोने की चेन लूटकर भाग निकला। पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन लुटेरे का कोई पता नहीं लग पाया।
पुलिस के अनुसार आंचल कॉम्प्लेक्स के पास निवासी भंवरीदेवी पत्नी (58) पत्नी छगनलाल पंवार हमेशा की भांति सुबह करीब ग्यारह बजे पैदल ही सत्संग भवन स्थित मंदिर से घर लौट जा रही थी। सत्संग भवन के पास आठवीं रोड से कुछ दूर पहुंची ही थी कि सामने से काली मोटरसाइकिल पर हेलमेट पहने एक युवक उसके पास आया।
महिला कुछ आगे निकल गई तभी उसने पीछे से गले में झपट्टा मारा और सोने की चेन तोड़ ली। फिर वह मोटरसाइकिल पर भाग निकला। सोने की चेन का वजन दस ग्राम बताया जाता है। वहां से निकल रहे एक व्यक्ति महिला को लेकर सरदारपुरा थाने पहुंचे, जहां पुलिस व घरवालों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तथा मोटरसाइकिल की तलाश में नाकाबंदी शुरू करवाई।
सीसीटीवी फुटेज से सुराग के प्रयास
थानाधिकारी किशोरसिंह के अनुसार वारदातस्थल के आस-पास के लोगों से बातचीत कर लुटेरे व उसकी बाइक के बारे में पता लगाने के प्रयास किए। साथ ही कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से भी लुटेरे तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

0 comments:
Post a Comment