सैमसंग ने लॉन्च किए तीन नए स्मार्टफोन, कीमत 10,000 से कम
नई दिल्ली: कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैंमसंग ने बजट कैटेगरी में तीन नए फोन लॉन्च किए हैं. इन तीनों स्मार्टफोन की कीमत 10000 रुपए से कम है.
भारत में लगातार सस्ते स्मार्ट फोन का बाजार बढ़ रहा है. इसी की वजह से कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां बजट कैटेगरी में स्मार्टफोन लॉन्च कर रहीं हैं.
सैमसंग ने तीन नए फोन सैमसंग गैलेक्सी स्टार 2, गैलेक्सी स्टार एडवांस और गैलेक्सी ऐस एनएक्सटी मॉडल लॉन्च किए हैं.
ये तीनों स्मार्टफोन वोडाफोन के एक ऑफर के साथ मिलेंगे जिसमें 6 महीने के लिए 200 मेगाबाइट इंटरनेट मुफ्त मिल रहा है.
स्मार्टफोन्स को लॉन्च करते हुए सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेसीडेंट असीम वारसी ने कहा, 'हम उपभोक्ताओं को कम से कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा फीचर्स वाले फोन देना चाहते हैं. ये तीनों स्मार्टफोन यूजर्स को नया अनुभव देंगे. ये स्मार्टफोन भारतीय उपभोक्ताओं की जरूररतों को ध्यान में रख कर ही डिजाइन किए गए हैं.'
आइए डालते हैं एक नज़र इन स्मार्टफोन के फीचर्स पर
Galaxy star 2
- सैमसंग गैलेक्सी स्टार 2 में 3.5 इंच की 320x480 pixels रेज़ोल्यूशन वाली HVGA डिस्प्ले लगी है.
- इसमें 1GHz वाला सिंगलकोर स्प्रेड्ट्रम SC6815A प्रोसेसर लगा है.
- फोन में 512 मेगाबाएट की रैम लगी है.
- फोन में 4GB की इंटरनल मेमोरी है जिसे 32 जीबी तक बढाया जा सकता है.
- फोन में 1300mAh की बैटरी लगी है. फोन का बजन 108 ग्राम है.
- फोन 3G कनेक्टिविटी को भी सपार्ट करता है.
- इस स्मार्टफोन की कीमत 5,100 रुपए है.
Galaxy star advance
- गैलेक्सी स्टार एडवांस में 4.4की WGA 480x800 pixels रेज़ोल्यूशन वाली TF स्क्रीनलगी है.
- स्मार्टफोन में 512 एमबी की रैम लगी है.
- इस फोन में केवल 3 मेगा पिक्सल का रियर कैमरा लगा है. इसमें फ्रंट कैमरा नहीं है.
- ये फोन 4GB की इंटरनल मैमोरी के साथ उपलब्ध है. जिसे एसडी कार्ड की सहायता से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
- इस फोन में 1800mAh की बैटरी लगी है.
- फोन 3G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है.
- इस स्मार्टफोन की कीमत 7,400 रुपए है
Galaxy ace NXT
- इस स्मार्टफोन में 4 इंच की 480x800 pixels रेज़ोल्यूशन वाली TFT डिस्प्ले लगी है.
- इसमें 1.2GHz का स्प्रेड्ट्रम डॉलफिन प्रोसेसर लगा है.
- इसमें 512 मेगा बाइट की रैम लगी है.
- galaxy star advance की तरह इस फोन में भी केवल 3 मेगा पिक्सल का रियर कैमरा लगा है. इसमें फ्रंट कैमरा नहीं है.
- ये फोन 4GB की इंटरनल मैमोरी के साथ उपलब्ध है. जिसे एसडी कार्ड की सहायता से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
- इस फोन में 1500mAh की बैटरी लगी है.
- फोन 3G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है.
- इस स्मार्टफोन की कीमत 7,400 रुपए है.
About Atul
This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
0 comments:
Post a Comment