क्या रहस्य है काला लिबास पहनकर सड़कों पर घूमती उस औरत का…कोई प्रेत कहता है कोई पैगंबर!!

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

क्या रहस्य है काला लिबास पहनकर सड़कों पर घूमती उस औरत का…कोई प्रेत कहता है कोई पैगंबर!!


काले लिबास में घूमती को जिसने भी देखा वह डर के मारे वही रुक गया..दिन हो या रात उसका साया हमेशा सुनसान सड़कों पर मंडराता रहता है और दहशत के मारे लोगों ने उस जगह जाना छोड़ दिया है. यह हकीकत जुड़ी है अमेरिका की सड़कों पर मंडराती काले लिबास वाली एक औरत से जो अब सरेआम अपना रहस्यमय वेष धारण कर घूमती रहती है.

woman
स्थानीय लोग इसे चुड़ैल या भूतनी कहते हैं वहीं कुछ इसे ईश्वर का दूत समझते हैं, लेकिन दोनों ही नाम से पुकारने वाले लोगों के बीच यह भ्रम व्याप्त है कि जो भी इस औरत का पीछा करता है वह अपना रास्ता भटक जाता है.

यह महिला अमरिका की सड़कों पर पैदल घूम रही है और जानकारों का कहना है कि अब तक यह 1,000 मील का सफर तय कर चुकी है.

woman
वुमैन इन ब्लैक नाम से मशहूर इस महिला ने अमेरिका के लोगों को इस कदर अपनी तरह आकर्षित किया हुआ है कि एक फेसबुक यूजर ने इस रहस्यमयी महिला को समर्पित एक फेसबुक पेज ही बना दिया है जिसके आज की तारीख में 60,000 से भी ऊपर फॉलोवर्स हैं.


आखिर काले कपड़ों में ये औरत कौन है और वह किस उद्देश्य के साथ अलबामा से वर्जीनिया के बीच घूम रही है? खैर सच्चाई जो भी है लेकिन इस महिला से जुड़े रहस्य ने लोगों को टाइम पास करने का एक बड़ा मसाला दे दिया है. जब तक उसकी हकीकत से पर्दा नहीं उठता तब तक गॉसिप करने के लिए एक टॉपिक तो है ही.
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment