राजस्थान की इस लोकसभा सीट पर ये वोटर्स तय करते हैं, कौन बनेगा विजेता, जानिए पूरा गणित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Lok Sabha Election 2024: चुनाव कोई सा भी हो, लेकिन जीत उसी को मिलती है, जिसे युवाओं का साथ मिलता है। इसीलिए लोकसभा चुनाव में भी जीत के लिए भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य पार्टियां नए और युवा मतदाताओं को रिझाने में लगी हैं। इस बार जोधपुर लोकसभा सीट पर 18 से 19 वर्ष के 60 हजार 396 मतदाता हैं। वहीं 20 से 29 वर्ष के 5 लाख 9 हजार 139 मतदाता हैं। कुल 21 लाख 38 हजार 241 मतदाताओं में से 5 लाख 69 हजार 535 युवा मतदाता हैं। इसलिए चुनाव लड़ने वाले सभी दल युवाओं को रिझाने में लगे हैं। भाजपा ने तो प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में तय किया है कि अब पार्टी अपना फोकस नए मतदाताओं पर करेगी। इसके लिए अलग से एक अभियान चलाया गया। भाजपा ने युवा मोर्चा के माध्यम से युवाओं को भाजपा ज्वॉइन करवाने के लिए भी कई प्रोग्राम शुरू किए। इधर, कांग्रेस भी युवाओं को लुभान में लगी है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस ने मुख्य रूप से युवाओं को जोड़ा।

युवा वोट करते हैं नतीजों को प्रभावित
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राष्ट्रीय स्तर पर युवा वोटर नतीजों को काफी प्रभावित करता है। अब इसका असर बढ़ने लगा है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के लिए नए वोटर को खुद के साथ जोड़ना अहम कार्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टियां अपना फोकस नए वोटर पर करती हैं। ऐसे में जो नए वोटर जुड़े हैं, वो जीत में काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

जोधपुर लोकसभा सीट पर पौने दो लाख वोटर्स बढ़े
इस बार कुल मतदाता - 21,38,241
पिछले बार कुल मतदाता - 19,57,548
कितने बढ़े - 1,80,693

उम्र के लिहाज से मतदाता
उम्र 18 से 19 वर्ष
पुरुष - 38,229
महिला - 22,165
कुल - 60,396

उम्र 20 से 29 वर्ष
पुरुष - 2,79,731
महिला - 2,29,393
कुल - 5,09,139

उम्र 30 से 39 वर्ष
पुरुष- 2,45,944
महिला - 2,37,331
कुल - 4,83,290

उम्र 40 से 49 वर्ष
पुरुष - 2,30,809
महिला - 2,06,484
कुल - 4,37,306

उम्र 50 से 59 वर्ष
पुरुष - 1,58,799
महिला - 1,50,645
कुल - 3,09,446

उम्र 60 से 69 वर्ष
पुरुष - 1,00,454
महिला - 96,138
कुल - 1,96,592

उम्र 70 से 79 वर्ष
पुरुष - 46,874
महिला - 50,681
कुल - 97,555

उम्र 80 से 89 वर्ष
पुरुष - 12,893
महिला - 19,326
कुल 32,219

उम्र 90 वर्ष और अधिक
पुरुष - 1948
महिला - 4822
कुल - 6,770

यह भी पढ़ें- राजस्थान में कांग्रेस को फिर लगेगा बड़ा झटका! इस विधायक की फैमिली थामेगी बीजेपी का दामन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6thjZxe
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment