जोधपुर।कमिश्नरेट में दो युवकों ने एक किशोरी को बहला फुसलाकर सुनसान जगह बुलाया और फिर डरा धमकाकर सामूहिक बलात्कार किया। पीडि़ता ने दोनों के साथ ही अपनी सहेली के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई है।
पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की ने दो युवकों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार व पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि गत दिनों उसकी सहेली उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ सुनसान जगह ले गई थी, जहां दोनों आरोपी मिले। फिर दोनों ने डरा धमकाकर बारी-बारी उसके साथ बलात्कार किया था। दोनों ने किसी को बताने पर धमकियां भी दी थी। पीडि़ता की तरफ से मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने बयान दर्ज किए। मेडिकल कराकर जांच शुरू की गई है।
अपहरण के बाद महिला से होटल में बलात्कार
उधर, एक महिला ने अपने ही रिश्तेदार के खिलाफ शादी करने की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और फिर होटल ले जाकर बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार 24 साल की महिला ने रिश्तेदार के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह उसे गत दिनों शहर लाया था। भीतरी शहर की एक होटल में ठहराया था, जहां उसके साथ बलात्कार किया। उससे कुछ कागजों पर हस्ताक्षर भी करवाए और फिर शादी भी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/REq4tzI
0 comments:
Post a Comment