जोधपुर।
भगत की कोठी थाना पुलिस ने आपसी रंजिश में डीजल डालकर पड़ोसी की ऑटो जलाने के मामले में 5 माह से फरार 21 सौ रुपए के इनामी हिस्ट्रीशीटर को अजमेर के नसीराबाद में पकड़ लिया। पुलिस से बचने के लिए वह हुलिया बदलकर गौशाला के सामने गायों के लिए चारा बेच रहा था।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश कुमार यादव ने बताया कि भगत की कोठी निवासी राहुल गुर्जर हिस्ट्रीशीटर है। पांच माह पहले आपसी रंजिश के चलते उसने पड़ोसी मनोहर गुर्जर की ऑटो रिक्शा डीजल डालकर जला दी थी। तब से वह फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 21 सौ रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इस बीच, उसके नसीराबाद में होने की सूचना मिली। पुलिस नसीराबाद पहुंची, जहां गौशाला के सामने गायों के लिए चारा बेचते राहुल को पकड़ लिया। वह हुलिया बदलकर रह रहा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने भगत की कोठी निवासी राहुल (21) पुत्र बाबूलाल गुर्जर को गिरफ्तार किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/nEMVrvB
0 comments:
Post a Comment