दुकान से जेवर चुराकर ट्रेन से भागी चारों महिलाएं, कोटा-बारां से पकड़ा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
महामंदिर थाना पुलिस ने बीजेएस कॉलोनी में मोहन नगर बी स्थित आभूषण की एक दुकान से सोने के छोटे-छोटे जेवर से भरे दो बॉक्स चुराने के मामले में एक गिरोह की दो बहनों सहित चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। चारों को कोटा और बारां से पकड़ा गया है।
थानाधिकारी शिवलाल ने बताया कि मगरा पूंजला में मियां का बेरा निवासी दिलीप सोनी की मोहन नगर बी में सांईं कृपा ज्वैलर्स नामक दुकान है। गत 7 मार्च को चार महिलाएं दुकान में आई और जेवर खरीदारी के बहाने सोने के छोटे-छोटे जेवर के दो बॉक्स चुराकर चंपत हो गईं थी। उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया। सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी पहलुओं के आधार पर इस दौरान सामने आया कि महिलाओं की गैंग बारां और कोटा की हैं। पुलिस की एक टीम तलाश में बारां व कोटा भेजी गईं। स्थानीय पुलिस की मदद से तलाश शुरू की गई और बारां जिले में मोटपुर तलावड़ा निवासी भूरीबाई (40) पत्नी नाथूलाल बागड़ी व उसकी बहन बारां में धतुरिया निवासी पिंकी बाई (25) पत्नी महावीर बागड़ी, कोटा ग्रामीण में कल्याणपुर निवासी रिंकु (30) पत्नी शैतान बागड़ी और कोटा ग्रामीण में डूंगरजया निवासी सुनीता (40) पत्नी राधेश्याम बागड़ी को गिरफ्तार किया गया। रिंकु व सुनीता दोनों बहनों की समधी हैं। आरोपियों को जोधपुर लाकर कोर्ट में पेश करने पर पांच-पांच दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए। आरोपियों से चोरी के जेवर बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पिंकी के खिलाफ दो और सुनीता के खिलाफ एक मामला दर्ज है।
ऑटो से स्टेशन पहुंची, चलती ट्रेन में चढ़ मेड़ता भागी
जेवर चोरी करते ही चारों महिलाएं ऑटो से राइकाबाग रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां एक ट्रेन हनुमानगढ़ व पंजाब की तरफ रवाना हो चुकी थी। चारों चलती ट्रेन में सवार हो गईं। ट्रेन के हनुमानगढ़ जाने का पता लगा तो मेड़ता स्टेशन उतर गईं। वहां से चारों जयपुर और फिर कोटा व बारां पहुंच गईं थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/yRwQbmP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment