एक ऐसा सामाजिक संगठन, जिसने 364 घटक जातियों को समाहित कर किया नवाचार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। समाज की बेहतरी के लिए बनाया गया एक संगठन इतना व्यापक हो गया कि देशभर में 364 घटक जातियां समाहित होकर साथ जुड गई। ऐसा नवाचार अखिल भारतीय वैश्व महासम्मेलन संगठन ने कर दिखाया हैं। वैश्य संगठन की एक छोटी शुरुआत इतनी व्यापक हो जाएगी, यह शुरुआती दिनों में कल्पना से परे थी, लेकिन इससे जुड़े लोगों की निष्ठापूर्वक सेवा भावना के कारण संगठन निरंतर बड़े आकार के साथ आम लोगों के लिए भी उपयोगी बनता गया। यह वैश्विक संगठन देशभर में राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में कार्य कर रहा हैं।


समाज में कई घटक शामिल
वैश्य संगठन के जोधपुर संभाग प्रभारी जीडी मित्तल ने बताया कि इसमें वैश्य समाज की जैन, अग्रवाल, खंडेलवाल, माहेश्वरी, महावार, माथुर, ओसवाल, विजयवर्गीय, अरोड़ा खत्री, स्वर्णकार आदि जैसी 364 घटक जातियां समाहित हैं। संगठन से पीढ़ी दर पीढ़ी कारोबार व व्यवसाय करने वाले समाज जुडे हुए है। संगठन में डॉक्टर्स, इंजीनियर, सरकारी कर्मचारी सहित बिजनेसमैन शामिल है। संगठन के वर्ष भर में कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। वैश्य सम्मान समारोह में समाज की विभूतियों का सम्मान होता है। वहीं केन्द्रीय आम बजट, जीएसटी सहित कई व्यापारिक विषयों पर चर्चा सत्र भी आयोजित होते है। जरूरतमंद बच्चों को सहायता देने सहित चिकित्सा शिविर व खेलकूद जैसी कई गतिविधियां संचालित हो रही है।


विधानसभा क्षेत्रों से लेकर वार्डों तक गठन
मित्तल ने बताया कि वैश्य संगठन में महिला, युवा व प्रमुख की अलग-अलग कार्यकारिणी बनाकर विधानसभा से लेकर वार्डों तक गठन कर रहे हैं। जोधपुर संभाग के सभी जिलों व वार्डों में तीन-तीन (महिला, युवा व प्रमुख) अध्यक्ष व दस व्यक्तियों की कार्यकारिणी बनाने का कार्य जारी है। जिससे संगठन का कुनबा दिनोंदिन बढ़ेगा और व्यापक स्तर पर कार्य करना आसान होगा। अब तक जोधपुर विधानसभा में सत्यनारायण अग्रवाल अध्यक्ष व अनिल गोयल कार्यकारी अध्यक्ष, सूरसागर में श्यामसुंदर गुप्ता अध्यक्ष व विक्रांत अग्रवाल महामंत्री, शहर विधानसभा में सुरेश डोसी अध्यक्ष, अशोक माहेश्वरी महामंत्री, सरदारपुरा में विनय कवाड़ अध्यक्ष, नवीन मित्तल महामंत्री व लूणी में सुनिल वैद अध्यक्ष, दिलीप राठी महामंत्री बनाए गए। इसी तरह बाडमेर में दिलीप अग्रवाल अध्यक्ष, जैसलमेर में कमल गांधी अध्यक्ष, जालोर में ओमप्रकाश खेतावत अध्यक्ष, सिरोही में अमृतलाल एरन अध्यक्ष व पाली में नवीन गुप्ता को अध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं। अब इन अध्यक्षों की कार्यकारिणी के साथ सभी वार्डों में दायित्व सौंपने का कार्य चल रहा हैं।


महिलाओं को जोड़कर कुरीतियां मिटाने की पहल
वैश्य संगठन की जोधपुर महिला संभाग प्रभारी डॉ. नीलम मूंदड़ा ने बताया कि पिछले 1 साल में देशभर में करीब 4 लाख से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़ा गया है। अप्रैल तक चार हजार परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य है। हर वार्डों में महिलाओं व युवाओं को अलग-अलग अध्यक्ष बनाकर संगठन को मजबूत करने के साथ ही कुरीतियों को मिटाने व फिजूलखर्ची पर रोक लगाने की पहल की जा रही हैं। वहीं युवाओं की दूसरी जातियों में हो रही शादियों, तलाक व लव मैरिज के बाद होने वाले अनबन को भी रोकने के प्रयास किए जाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/bomFeqs
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment