डॉ. भारती को ड्राइवर्स ऑफ चेंज नेशनल अवॉर्ड से नवाजा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी और एक राष्ट्रीय मैगजीन के संयुक्त तत्वावधान में मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी एवं पुनर्वास मनोवैज्ञानिक डॉ. कृति भारती को ड्राइवर्स ऑफ चेंज नेशनल अवार्ड से नवाजा गया। अभिनेत्री गुल पनाग और दिया मिर्जा ने डॉ. कृति भारती को बाल विवाह निरस्त व रोकथाम की साहसिक मुहिम और बाल व महिला संरक्षण के प्रेरक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। राजस्थान से एकमात्र वर्ल्ड टॉप टेन चाइल्ड एंड ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट व एडवोकेट डॉ. कृति भारती को अवॉर्ड दिया गया।
ड्राइवर्स ऑफ चेंज अवार्ड के लिए देश भर से विभिन्न क्षेत्रों की नामचीन पांच शख्सियत को चुना गया। जिसमे समाज में बदलाव की श्रेणी में डॉ. कृति भारती को चुना गया। कार्यक्रम में लोक सभा सांसद पूनम महाजन,व्यवसायी विशाखा आरएम, डॉ. स्वाति पीरामल, वरिष्ठ पत्रकार राज छेंगापा व अन्य सहित कई शख्सियत मौजूद रही। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा वर्चुअल मौजूद रहे। इस दौरान बीबीसी टॉप 100 प्रेरणादायी महिलाओं की सूची में शुमार डॉ. कृति भारती के कार्यों पर आधारित शॉर्ट फिल्म का भी प्रसारण किया गया।
वर्ल्ड टॉप टेन एक्टिविस्ट और बीबीसी 100 प्रेरणादायक महिलाओं की सूची में शामिल डॉ. कृति भारती ने देश का पहला बाल विवाह निरस्त करवाकर अनूठी पहल की थी। डॉ. कृति ने अब तक 50 जोड़ों के बाल विवाह निरस्त करवाए और 2000 से अधिक बाल विवाह रुकवाए हैं। बाल विवाह के खिलाफ उनकी मुहिम के अलग-अलग कार्यों को 9 अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। सीबीएसई बोर्ड ने भी अपने पाठ्यक्रम में डॉ. कृति की मुहिम को शामिल किया। डॉ. कृति को जेनेवा के ह्यूमन राइट्स अवार्ड सहित कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जा चुका है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ul31R6d
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment