जोधपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 किलो हेरोइन व 3 किलो अफीम जब्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। जोधपुर ग्रामीण जिले की खेड़ापा थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ग्रामीण डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में दो किलो हेरोइन और तीन किलो अफीम जब्त किया गया। एसओजी में 25 हजार रुपए के इनामी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ व अवैध मादक पदार्थो की बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कांस्टेबल सुरेश कुमार को 25 हजार रुपए के इनामी श्रवणलाल बिश्नोई के महामंदिर रेलवे स्टेशन के सामने निजी अस्पताल में आने की सूचना मिली। पुलिस ने अस्पताल के सामने घेराबंदी कर कार में सवार श्रवणलाल को हिरासत में लिया। उसे बावड़ी चौकी ले जाया गया, जहां पूछताछ में श्रवणराम ने बताया कि उसके घर पर हेरोइन और अफीम की बड़ी खेप आई हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल सिंह लखावत व जयदेव सिहाग के निर्देशन में खेड़ापा थानाधिकारी लाखाराम के नेतृत्व में पुलिस ने अणवाणा गांव में बिश्नोईयों की ढाणी स्थित श्रवणराम के मकान में दबिश देकर तलाशी ली। घर के कमरे से अफीम व हेरोइन से भरी एक थैली मिली। जिसमें चार पैकेट में पैक प्लास्टिक की थैलियों में अफीम का 3 किलो दूध व चार पैकेट में पैक की प्लास्टिक की थैलियों में दो किलो हेरोइन मिली।

एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज कर अफीम का दूध और हेरोइन जब्त की गई। साथ ही अणवाणा में बिश्नोईयों की ढाणी निवासी श्रवणराम पुत्र नरसिहगराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया। अफीम व हेरोईन की खरीद व बेचान के सम्बन्ध में जांच की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/8oNdzYD
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment