सहपाठी छात्रा से मित्रता भारी पड़ी, छात्र का अपहरण

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
एयरपोर्ट थानान्तर्गत एयरफोर्स क्षेत्र में टैम्पो चौराहे के पास शनिवर दोपहर कार में सवार कुछ युवकों ने एक छात्र का अपहरण कर लिया। एकबारगी वहां हड़कम्प मच गया। पुलिस ने नाकाबंदी करवाई तो करीब दो घंटे बाद छात्र को शिकारगढ़ में छोड़कर अपहरणकर्ता भाग गए। देर शाम दोनों पक्षों के बीच समझौता होने से कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया।
पुलिस के अनुसार एयरफोर्स क्षेत्र में रहने वाला एक युवक कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। कोचिंग सेंटर में सहपाठी छात्रा से मित्रता है। इसका पता लगने पर छात्रा के कुछ परिचित दोपहर में कार लेकर एयरफोस्र टैम्पो चौराहा पहुंचे, जहां खड़े छात्र को उन्होंने पकड़ लिया और जबरन कार में बिठाकर रवाना हो गए। वहां मौजूद लोगों ने देखा तो पुलिस व परिजन को सूचना दी। पुलिस ने कार की तलाश में जिलेभर में नाकाबंदी करवाई। करीब दो घंटे बाद छात्र को शिकारगढ़ में छोड़ दिया गया। कार में अपहरण के दौरान छात्र से मारपीट की गई थी। पुलिस उसे थाने लाई और अपहरणकर्ताओं के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को फोन लगाए, लेकिन मोबाइल बंद होने से बात नहीं हो पाई। पुलिस ने परिजन पर दबाव डाला तो वे थाने पहुंचे। एक ही जाति से होने के चलते वार्ता के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जिसके चलते अभी तक एफआइआर दर्ज नहीं करवाई गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/cI7ZQhT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment