99 महिलाएं व 239 पुरुष कांस्टेबल पुलिस बेड़े में शामिल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
मण्डोर रोड पर राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र आरपीटीसी के सुल्तानसिंह स्टेडियम में बुधवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में आरएसी व एमबीसी की 99 महिलाएं और 239 पुरुष कांस्टेबल पास आउट होकर राजस्थान पुलिस बेड़े के हिस्सा बने। बतौर मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर राजेन्द्रसिंह को परेड की सलामी दी गई।
आरपीटीसी के उप महानिरीक्षक हरेन्द्र कुमार महावर ने बताया कि समारोह में बैच-86/2023 के आरएसी/एमबीसी की 99 महिला व 239 पुरूष कांस्टेबल पास आउट हुए। समारोह की शुरूआत में पुलिस कमिश्नर राजेन्द्रसिंह ने परेड का निरीक्षण किया। परेड कमाण्डर 9वीं बटालियन आरएसी के टोंक के रिक्रूट कांस्टेबल भवानी सिंह ने नेतृत्व में परेड ने 12 प्लाटूनों के रूप में मंच के सामने परेड कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। तत्पश्चाल मुख्य अतिथि ने 11वीं बटालियन आरएसी दिल्ली की सुमन कुमारी को इण्डोर व ऑलराउण्ड में प्रथम, 7वीं बटालियन आरएसी भरतपुर की प्रमिला को आउटडोर में प्रथम, 5वीं बटालियन आरएसी जयपुर के महेन्द्रसिंह को ड्रिल में प्रथम व 9वीं बटालियन आरएसी टोंक के धर्मराज गुर्जर को फायरिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस कमिश्नर राजेन्द्रसिंह ने कहा कि राजस्थान पुलिस का ध्येय वाक्य है ‘आमजन में विश्वास व अपराधियों में भय’। पास आउट होने वाले नवप्रशिक्षु पूरे सेवाकाल में इस ध्येय वाक्य को याद रखें। आमजन को पुलिस स्टेशन व चौकी में आने पर किसी भी तरह का डर ना लगे। उन्हें विश्वास रहे कि पुलिस उसकी मदद करेगी।समाज में एक सुदृढ़ भयमुक्त व शांत वातावरण बनाना है। इसके लिए लगन, मेहनत और निष्ठा से ड्यूटी को अंजाम दें। ताकि राजस्थान पुलिस का नाम व स्तर ऊंचा बना रहे। आरपीटीसी के कमाण्डेंट हरफूलसिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश कर प्रशिक्षण केन्द्र में दी जाने वाली ट्रेनिंग के संबंध में अवगत करवाया।
इस अवसर पर सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक अशोक स्वामी, पुलिस कमांडो ट्रेनिंग स्कूल के सेवानिवृत्त मेजर जनरल दलबीर सिंह, प्रथम बटालियन आरएसी के कमाण्डेंट नारायण सिंह राजपुरोहित, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल जोधपुर के कमाण्डेन्ट विजय सिंह और नव आरक्षकों के परिजन उपस्थित थे।
नव आरक्षकों ने करतबों से मन मोहा
समारोह में प्रशिक्षणार्थियों व नव आरक्षकों ने म्युजिकल पीटी, रिदम योगा, यूएसी का प्रदर्शन किया। बैण्ड प्लाटून की ओर से बैण्ड का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। अधिकारी व अन्य ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Or4q63T
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment