Rajasthan Winter: 10 साल में 6 बार जनवरी के प्रथम पखवाड़े में रही है कड़ाके की सर्दी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शीतलहर के प्रकोप से बीती रात जोधपुर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस सीजन की सर्वाधिक ठंडी रात रही। तेज सर्दी के कारण सुबह-सुबह दांत किटकिटाने लग गए। मारवाड़ के अन्य हिस्सों में भी जाड़ा तेज रहा। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन बाद एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव होगा। 8 व 9 जनवरी को मेघगर्जना के साथ छींटे गिरेंगे। इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है। इससे दिन का तापमान और अधिक लुढ़कने से सर्दी तेज रहेगी। मौसम विभाग ने मकर संक्रांति से ही सर्दी में कुछ राहत मिलने के संकेत दिए हैं।

सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान कल के मुकालबे करीब डेढ़ डिग्री लुढ़ककर 7.6 डिग्री पर आ गया। तापमान कम होने और सुबह-सुबह हवा में आपेक्षिक आर्द्रता 80 फीसदी से अधिक होने से वातावरण में गलन जैसा मौसम रहा। स्कूल जाने वाले बच्चे और काम पर निकलने वाले लोग ठिठुर गए। धीमी गति से बह रही हवा दुपहिया वाहन चालकों के शरीर में सिहरन पैदा कर रही थी। आसमां साफ होने से चटख धूप निकली। धूप तीखी होने से लोग धूप का सेवन करते देखे गए लेकिन हवा के झौंके धूप में भी ठिठुरा रहे थे। दोपहर में तापमान 23.1 डिग्री पर पहुंचा। शाम ढलने के बाद पारा तेजी से लुढ़कने से एकबार फिर सर्द मौसम हो गया।

जनवरी है सबसे ठंडा महीना
प्रदेश में जनवरी सबसे ठंडा महीना है। बीते 10 साल के जोधपुर के डाटा के संदर्भ में देखें तो 6 साल ऐसे रहे हैं जब कड़ाके की सर्दी महीने के प्रथम पखवाड़े में ही रही है। जिसकी वजह से जिला प्रशासन को बार-बार अलग से आदेश निकालकर स्कूलों की छुट्टियां करनी पड़ी है।

बीते 10 साल में जोधपुर में जनवरी की सर्दी
वर्ष ----------- सर्वाधिक न्यूनतम तापमान
2023 ----------- 4.8 (15 जनवरी)
2022 ----------- 6.2 (26 जनवरी)
2021 ----------- 6.1 (30 जनवरी)
2020 ----------- 6.3 (9 जनवरी)
2019 ----------- 6.1 (29 जनवरी)
2018 ----------- 6.4 (4 जनवरी)
2017 ----------- 4.3 (12 जनवरी)
2016 ----------- 5.4 (22 जनवरी)
2015 ----------- 7.1 (13 जनवरी)
2014 ----------- 3.9 (6 जनवरी)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/AagGM6R
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment