थाना परिसर से जब्त डम्पर चुराने का आरोपी चालक पकड़ा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
करवड़ थाना पुलिस ने बजरी के अवैध परिवहन में जब्त डम्पर को थाना परिसर से चुराकर ले जाने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी ही डम्पर मालिक है।
पुलिस के अनुसार गत 26 अक्टूबर को बजरी के अवैध परिवहन करने के मामले में डम्पर जब्त कर मण्डली चारणान निवासी चालक हनुमानराम उर्फ हड़मानराम पुत्र मंगलाराम जाट को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। डम्पर को सीआरपीसी की धारा 207 में जब्त किया गया था। जुर्माना राशि अधिक होने के चलते डम्पर को छुड़ाया नहीं जा सका था। ऐसे में चालक हनुमानराम गत 28 दिसम्बर की रात थाना परिसर से डम्पर चुरा ले गया था। इस दौरान थाने की तारबंदी व पोल टूट गए थे। थाने से भगाने के बाद हड़बड़ाहट और तेज रफ्तार के चलते ताम्बडि़या गांव में डम्पर सड़क किनारे जलदाय विभाग के एक कमरे में घुसकर क्षतिग्रस्त हो गया था। डम्पर को मौके पर छोड़ चालक मौके से फरार हो गया था। चोरी व सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। कांस्टेबल प्रकाश से मिली सूचना के आधार पर एएसआइ सवाईसिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मण्डली चारणान निवासी हड़मानराम उर्फ हनुमानराम पुत्र मंगलाराम जाट को गिरफ्तार किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/beyGszi
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment