CGST ने प्रदेश में पकड़ी 564 करोड़ की कर चोरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) ने प्रदेश में 349 मामलों में 564 करोड़ रुपए की कर चोरी पकड़ी है। इसमें से 257 मामलों में अब तक 250 करोड़ रुपए की वसूली की जा चुकी है। शेष प्रतिष्ठान और व्यापारियाें को नोटिस जारी किए गए है। शीघ्र ही इनकी वसूली होगी।

सीजीएसटी के प्रदेश के चीफ कमिश्नर महेंद्र रंगा शुक्रवार को जोधपुर आए। जोधपुर में सीजीएसटी कार्यालय में अधिकारियों की प्रदेशस्तरीय बैठक रखी गई। इसमें प्रदेश में जीएसटी मामलों की समीक्षा की गई। इसे ब्रेन स्टॉर्म मीटिंग कहा गया है। हर साल यह बैठक जयपुर में होती है लेकिन इस बार जोधपुर में हुई। बैठक में सीजीएसटी अधिकारियाें को राजस्व बढ़ाने और कर चोरी पकड़ने के निर्देश दिए गए।

राजस्व में जोधपुर आगे
वर्ष 2022 में प्रदेश में सीजीएसटी का राजस्व 15 हजार 391 करोड़ था जो 2023 में बढ़कर 16 हजार 781 करोड़ हो गया। एक साल में सीजीएसटी राजस्व में 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जोधपुर में 2022 में राजस्व 2778 करोड़ था जो बीते साल बढ़कर 3743 करोड़ हो गया। जोधपुर जोन ने 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की।

कर चोरी रोकने के निर्देश
बैठक में सीजीएसटी अधिकारियों को अत्याधुनिक टूल का इस्तेमाल करते कर व्यवस्था में और अधिक पकड़ बनाने और चोरी रोकथाम की नई तकनीक पर जोर दिया। साथ ही सर्वे बढ़ाने और बड़े सर्वे पेश करने की बात कही गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zKiGmMF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment