गला घोंटकर महिला श्रमिक की हत्या, छत पर मिला शव

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
बासनी थानान्तर्गत डर्बी कॉलोनी में झाडि़यों के पास कमरे की छत पर शुक्रवार दोपहर एक महिला श्रमिक का संदिग्ध हालात में शव मिला। पुलिस को अंदेशा है कि गला घोंटकर किसी ने उसकी हत्या की है। फिलहाल जांच के बाद शव मोर्चरी में रखवाया गया है।
थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह ने बताया कि मूलत: बिहार में भोजपुर हाल डर्बी कॉलोनी निवासी मुन्नीदेवी (56) पत्नी लक्ष्मण कुमार सोनी की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। प्रथम दृष्टया किसी के गला घोंटकर हत्या करने की आशंका है। एफएसएल से जांच के बाद शव एम्स मोर्चरी भिजवाया गया, जहां शनिवार को बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुत्र की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी पहलूओं के आधार पर जांच की जा रही है। महिला के जेवर सुरक्षित बताए जाते हैं।
मजदूरी से कॉलोनी आई, लेकिन घर नहीं पहुंची
पुलिस का कहना है कि मृतका का पति गांव में ही रहता है। महिला स्टील बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में काम करती थी। वह गुरुवार शाम साढ़े सात बजे फैक्ट्री से कॉलोनी आई थी। मुख्य गेट से अंदर जाने के बावजूद वह घर नहीं पहुंची थी। तीनों पुत्रों ने रात को तलाश की, लेकिन मां का पता नहीं लग पाया। सुबह पुत्र अपने-अपने काम पर चले गए थे। दोपहर में झाडि़यों के पास मां का टिफिन व पानी की बोतल मिली। पास ही कमरे की छत पर शव नजर आ गया।
कैसे पहुंची छत पर, सीढि़यों तक नहीं
पुलिस का कहना है कि कमरे की छत पर महिला का शव मिला, लेकिन छत तक जाने के लिए सीढि़यां तक नहीं है। ऐसे में महिला छत तक कैसे पहुंची इसकी भी जांच की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/14UFYWA
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment