मित्रता कर महिला से बलात्कार, अश्लील फोटो अपलोड किए

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
सोशल मीडिया पर मित्रता के बाद एक युवक ने महिला से मित्रता की और फिर रेलवे स्टेशन के पास होटल में बुलाकर बलात्कार किया। इतना ही नहीं, अश्लील फोटो लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिए। उदयमंदिर थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी प्रेमदान ने बताया कि सिरोही की एक महिला ने महामंदिर निवासी प्रिंस नामक युवक के खिलाफ बलात्कार और अश्लील फोटो से ब्लैकमेल व इंस्टाग्राम पर अपलोड करने का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि पति से अनबन के दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी मित्रता आरोपी प्रिंस से हुई थी। फिर वह जोधपुर आई तो रेलवे स्टेशन के सामने होटल में युवक से मिली। इस दौरान झांसे में लेकर युवक ने महिला से बलात्कार किया और उसके अश्लील फोटो ले लिए थे। जिनसे वह महिला को ब्लैकमेल करने लग गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने अश्लील फोटो को इंस्टाग्राम पर अपलोड भी कर दिए। इसका पता लगने पर महिला थाने पहुंची और एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज किए और मेडिकल कराया। साथ ही आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/BTWHigE
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment