जयकुमार भाटी/जोधपुर. शहर के 72 वर्षीय रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक तेजराजसिंह चौहान (जब्सा) पिछले 12 वर्षो से 70 हजार से अधिक लोगों के सीने पर तिरंगा बैज लगाकर देश प्रेम की मिसाल पेश कर रहे हैं। इस बार 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी उन्होंने आठ हजार से अधिक लोगों के सीने पर बैज लगाए हैं।
आम से खास तक के लगाते बैज
जब्सा की राष्ट्र के प्रति दीवानगी ऐसी हैं कि वे साल में दो बार गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों के सीने पर खुद के रुपए से बैज तैयार करवाकर लगाने जाते हैं। वे शहर के हर सरकारी व निजी कार्यालयों में जाकर अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक के सीने पर खुद बैज लगाने का कार्य करते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन, नगर निगम, शिक्षा विभाग, अस्पताल, रेलवे, पुलिस थाने, बैंक, पेट्रोल पम्प सहित विभिन्न विभागों के अलावा राह में मिलने वाले आम नागरिक के भी बैज लगाए हैं।
एक सप्ताह पूर्व शुरू होता सिलसिला
जब्सा के बैज लगाने का सिलसिला गणतंत्र दिवस से एक सप्ताह पूर्व शुरू होता हैं। जो गणतंत्र दिवस पर उम्मेद राजकीय स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में आने वाले हर एक कर्मचारी, अधिकारी व विद्यार्थी के सीने पर बैज लगाकर पूरा होता हैं। जब्सा के इस अनूठे कार्य को देखकर जिला प्रशासन सहित विभिन्न संस्थाओं की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका हैं। वे कहते हैं कि जिस तरह आध्यात्मिकता का प्रचार-प्रसार होता है, उसी तरह राष्ट्रभक्ति का प्रचार-प्रसार भी जरूरी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/t74IpSb
0 comments:
Post a Comment