IMD Weather: सूर्यनगरी में इस सीजन की सबसे ठंडी रात

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बर्फीली हवाओं के कारण बीती रात जोधपुर में पारा 11.1 डिग्री पर आ गया जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। पारा लुढ़कने से सुबह-सुबह तेज सर्दी का मौसम रहा। लोगाें को स्वेटर, कम्बल और शॉल ओढ़ने पड़े हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 27 डिग्री को पार कर गया। दिन और रात के तापमान में 16 डिग्री से अधिक का अंतर होने से रात में तेज सर्दी महसूस हुई जबकि दिन में सर्दी का अहसास काफी कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। रात के पारे में और अधिक गिरावट आ सकती है।

सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के पास आ गया जो आठ दिसम्बर के सामान्य तापमान के समकक्ष ही था। सुबह हवा में आपेक्षिक आर्द्रता 72 फीसदी रही। अधिक नमी और तापमान कम होने से सुबह सर्दी तेज रही। सुबह काम पर निकलने वाले लोग और स्कूल जाने वाले बच्चे ठिठुरे। कोहरा नहीं होने से भोर से ही धूप निकल आई। धूप तेज होने से लोगों ने सुबह-सुबह गुनगुनी धूप का सेवन किया। अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री पर पहुंचा। दिनभर धूप खिली रहने से मौसम ठीक रहा। शाम ढलने के बाद सर्दी फिर से तेज हो गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ZcbkN6V
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment