220 किलो डोडा तस्करी में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जोधपुर जिला ग्रामीण पुलिस की जिला विशेष टीम डीएसटी ने 220 किलो डोडा पोस्त तस्करी के मामले में चार साल से फरार 25 हजार रुपए के इनामी को रामड़ावास से गिरफ्तार किया। (Rewardee accused caught)
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) धर्मेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि जून 2019 में खेड़ापा थाना क्षेत्र में दो एसयूवी व एक लग्जरी कार से 220 किलो डोडा पोस्त जब्त किया गया था। आरोपी भेंपाराम फरार हो गया था। तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने पिछले दिनों भेंपाराम पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित दिया गया था। इस बीच उसके रामड़ावास गांव में होने की सूचना मिली। डीएसटी प्रभारी उप निरीक्षक लाखाराम के नेतृत्व में पुलिस ने रामड़ावास गांव में दबिश दी, जहां घेराबंदी कर रामड़ावास कला निवासी भेंपाराम उर्फ बेबा पुत्र रामाकिशन बिश्नोई को हिरासत में लिया गया। थाने लाकर पूछताछ करने के बाद भेंपाराम बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।
कार्रवाई में डीएसटी के हेड कांस्टेबल भवानी चौधरी, मुकनसिंह, मोहनराम, वीरेन्द्र, सुरेश डूडी, मदन मीण का विशेष् सहयोग रहा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/EmPcMaA
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment