Honey trap : स्कूल संचालक से हनी ट्रैप की आरोपी महिला व प्रेमी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
महामंदिर थाना पुलिस ने निजी स्कूल संचालक को हनी ट्रैप में फंसाकर एक करोड़ रुपए मांगने और सोने की दो अंगूठियां, चेन व घड़ी लूटने के मामले में महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया। दो अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। (Honey trap)
पुलिस के अनुसार प्रकरण में मूलत: लोहावट में मोरिया हाल शिवपुरी मानसागर निवासी महिला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए।वहीं, अफीम के 76 ग्राम दूध के साथ गिरफ्तार उसके प्रेमी को अदालत ने जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया। जांच अधिकारी एसआइ गोविंदसिंह ने कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लेकर प्रेमी को हनी ट्रैप के मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
दो अन्य युवक फरार
स्कूल संचालक ने गत आठ दिसम्बर को महिला व उसके प्रेमी के साथ दो अन्य युवकों के खिलाफ हनी ट्रैप का मामला दर्ज कराया था। महिला ने गत 7 दिसम्बर की रात स्कूल संचालक को मिलने के लिए कमरे में बुलाया था, जहां पहुंचते ही तीनों युवकों ने चाकू व पिस्तौल की नोंक पर मारपीट कर बंधक बना लिया था और नग्न कर दिया था। महिला की मदद से उसके अश्लील वीडियो बना लिए गए थे। उससे सोने की दो अंगूठियां, सोने की चेन व एक घड़ी लूट ली गई थी। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक करोड़ रुपए मांगे गए थे। कार में बंधकर बनाकर ले गए थे और हत्या कर कायलाना झील में फेंकने की धमकियां दी थी। रुपए लाने के लिए उसे छोड़ दिया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो जनों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य फरार हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/hsPfUjI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment