जोधपुर।
श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर में शेखसरपाल के पास भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रॉन व एक पैकेट से मिली 2.458 किलो हेरोइन नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो जोधपुर ने जब्त की। इस संबंध में ब्यूरो ने मंगलवार को एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू की है। (Heroine Drugs seiezed)
एनसीबी के अनुसार शेखसरपाल में सीमा पार के पास सीमा सुरक्षा बल को लावारिस हालत में ड्रॉन व प्लास्टिक के एक पैकेट से 2.458 किलो हेरोइन मिली थी। जिसकी कीमत 4.916 करोड़ रुपए आंकी गई थी। एनसीबी जोधपुर के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हेरोइन व ड्रॉन जब्त किया। इस बारे में एनसीबी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।
एनसीबी का कहना है कि सीमा पार से हेरोइन की तस्करी की जा रही है। रात के अंधेरे में किसी ने ड्रॉन से हेरोइन का पैकेट भारतीय सीमा में भेजा है। स्थानीय तस्करों ने सीमा पार तस्करों से सम्पर्क कर यह हेरोइन मंगवाई है। फिलहाल ड्रग्स की खेप मंगवाने वाले की तलाश की जा रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/NSlGZIv
0 comments:
Post a Comment