Garlic Price : प्याज के बाद अब लहसुन भी निकाल रहा आंसू, इतनी हो चुकी है कीमत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

प्याज के साथ अब लहसुन भी आंसू निकाल रहा है। लहसुन के भाव आसमान पर पहुंचने से खाने में लहसुन का तड़का व खाने की शान कहे जाने वाली लहसुन की चटनी बनाना महंगा पड़ रहा है। लहसुन होलसेल में 150-200 रुपए किलो बिक रहा, वहीं रिटेल में इसके भाव 250-300 रुपए किलो तक पहुंच गए है, जो पिछले कुछ हफ्तों के मुकाबले करीब पांच गुना ज्यादा है। कुुछ हफ्तों पहले तक लहसुन 50-60 रुपए किलो बिक रहा था। वहीं, प्याज होलसेल में 20-25 रुपए तो रिटेल में 45-50 रुपए किलो बिक रहा है।

नई फसल आने तक नहीं घटेंगे दाम
कारोबारियों की मानें तो नई फसल बाजार में देरी से आ सकती है और इसके आने तक कीमतों में उबाल जारी रह सकता है। मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान के कोटा से लहसुन आता है। वहीं, स्थानीय स्तर पर जिले के मथानिया गांव से लहसुन की आवक हो रही है। इन जगहों से भी मांग के मुकाबले कम सप्लाई हो रही है। इस कारण आवक कम होने व सर्दियों में मांग ज्यादा रहने से लहसुन की कीमतों में तेजी बनी है।

सप्लाई प्रभावित हुई
मध्यप्रदेश में लहसुन की फसल खराब होने से सप्लाई प्रभावित हुई है। इसलिए लहसुन की कीमतों में तेजी आई है। नई फसल नहीं आने तक करीब एक माह तेजी बनी रहेगी।
-राकेश परिहार, पूर्व डायरेक्टर, कृषि उपज मंडी समिति (फल-सब्जी)

यह भी पढ़ें- Mandi News: कमजोर उठाव से धान, उड़द, धनिया व लहसुन के भावों में मंदी रही

होलसेल में ऊंचे भावों में लहसुन बिकने से रिटेल में भी तेजी बनी हुई है। बसन्त पंचमी तक नई फसल आने पर इसके भावों में गिरावट आना शुरू होगी।
-सुनिल गहलोत, रिटेल सब्जी विक्रेता

यह भी पढ़ें- Mandi News: आवक कम होने व मांग अधिक होने से लहसुन के भावों में 2 हजार रुपए का उछाल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/LKvBtiJ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment