जोधपुर।
नागौरी गेट थाना पुलिस ने नागौरी गेट चौराहे पर गश्त के दौरान गुरुवार को एक कार से अवैध शराब के आठ कार्टन जब्त किए। चालक सहित दो जनों को गिरफ्तार किया गया। (Liqour smuggling)
थानाधिकारी दयालाल चौहान ने बताया कि गश्त के दौरान एक कार में अवैध होने की सूचना मिली। नागौरी गेट चौराहे पर नाकाबंदी कर कार की तलाश शुरू की गई। तभी वहां आई कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में प्लास्टिक के चार कट्टों में भरी अवैध शराब के आठ कार्टन जब्त किए गए। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर माता का थान थानान्तर्गत गांधी नगर निवासी तरूण 36 पुत्र भीमसिंह परिहार और मगरा पूंजला निवासी रितिक 23 पुत्र दिनेश गहलोत को गिरफ्तार किया गया।
घर के बाहर खड़ी कार जलाने के दोनों आरोपी गिरफतार
भगत की कोठी थाना पुलिस ने भैरूजी चौराहा के पास हरिसिंह नगर में मकान के बाहर खड़ी कार जलाने के मामले में गुरुवार को दोनों युवकों को गिरफतार किया। थानाधिकारी अवथेष साऺदू ने बताया कि गत 14 दिसंबर की रात हरिसिंह नगर निवासी अभिषेक सिंह की कार मकान के बाहर खड़ी थी। मध्यरात्रि में बाइक सवार दो युवक वहां आए थे। नकाबपोश एक युवक ने कार के पीछे वाला शीशा फोड़ पेट्रोल डालकर कार में आग लगा दी थी। कार का काफी हिस्सा जल गया था। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया था। आग लगाने के दौरान आरोपी का एक हाथ भी जल गया था। मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू की गई। इससे मिले सुराग से मदेरणा कॉलोनी निवासी इन्द्र उर्फ मोंटू सैन (21) पुत्र मनोहर और जोलियाली गांव में दमामियों की ढाणी निवासी महेन्द्र (20) पुत्र सुभाष जवड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने आपसी रंजिश के चलते कार में आग लगाई थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zY2Zoa1
0 comments:
Post a Comment