अज्ञात वाहन ने बाइक चालक की जान ली, पुत्री घायल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
झंवर थानान्तर्गत गेलावास गांव के पास तेज रफ्तार व लापरवाही से आए अज्ञात वाहन की चपेट से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत और उसकी पुत्री घायल हो गईं।
पुलिस के अनुसार लूनी थानान्तर्गत सरेसा खेड़ा निवासी महेन्द्र 32 पुत्र भाकरराम मेघवाल बुधवार शाम मोटरसाइकिल पर पुत्री शिवानी के साथ गांव से धवा जाने के लिए रवाना हुआ। गेलावास गांव के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार व लापरवाही से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को कुचल दिया। जिससे महेन्द्र व उसकी पुत्री घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को महेन्द्र की मौत हो गई। पुत्री को भर्ती किया गया है। मृतक के चचेरे भाई सोहनलाल पुत्र गोविंदराम मेघवाल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पानी की मोटर चोरी का आरोपी हिसट्रीशीटर गिरफ्तार
माता का थान थाना पुलिस ने माता का थान चौराहे पर दुकान से पानी की मोटर चोरी करने के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। उससे चोरी की मोटर बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार गंगाणी गांव निवासी दिलीप गहलोत की माता का थान चौराहे पर दुकान है। गत 28 नवम्बर दोपहर 12 बजे दिलीप दुकान में सफाई कर रहा था। तब एक व्यक्ति दुकान में आया और पानी की मोटर चुराकर ले गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू की। हिस्ट्रीशीटर रोहित पर संदेह हुआ। तलाश के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वारदात स्वीकारने पर रातानाडा हरिजन बस्ती निवासी हिस्ट्रीशीटर रोहित (21) पुत्र प्रहलाद वाल्मिकी को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही से मोटर बरामद की गई है। उसके खिलाफ पहले से आठ मामले दर्ज हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/hZYb32M
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment