घरवाले शादी में गांव गए, पीछे 85 हजार रुपए व सोना-चांदी चोरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
बनाड़ थानान्तर्गत नांदड़ी के रूपश्री नगर में सेना के एक जवान के सूने मकान के ताले तोड़कर चोरों ने 85 हजार रुपए और सोने व चांदी के आभूषण के साथ डीवीआर चुरा लिया।
पुलिस के अनुसार मूलत: खांगटा हाल रूपश्री नगर निवासी अजीतसिंह पुत्र मदनसिंह सेना में जवान है। रिश्तेदार में शादी होने के चलते वह गत दिनों छुट्टी लेकर घर आया था। गत 27 नवम्बर को वो परिवार सहित खांगटा गांव निकल गए थे। पीछे मकान में कोई नहीं था। शादी के बाद 29 नवम्बर की रात सैन्यकर्मी परिवार सहित घर लौटा। मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर तीनों कमरों के साथ ही लॉबी, रसोई और अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। लॉकर भी टूटे पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने लॉकर व अलमारियों से 85 हजार रुपए, सोने का एक पेंडेंट, गले का मादलिया, सोने की दो बालियां, सोने की दो अंगूठियां, 15 हजार रुपए का कैंटीन का सामान, डीवीआर, बर्तन और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। पुलिस ने मौका मुआयना किया और नकबजनी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। फिलहाल चोरों का पता नहीं लग पाया है।
घरवाले बेटे की शादी से लौटे तो चोरी हो चुके थे जेवर व सामान
प्रतापनगर थानान्तर्गत कमला नेहरू नगर की डिफेंस कॉलोनी में किराणा दुकान व्यवसायी व परिजन के बेटे की शादी में जाने का फायदा उठाकर चोरों ने तीन किलो चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामान चुरा लिया। पुलिस के अनुसार मूलत: बालेसर में जैन मंदिर के पास निवासी रावलचंद पुत्र कंवरलाल जैन किराणा दुकान संचालक है। गत दिनों पुत्र की शादी थी। ऐसे में सभी घरवाले 28 नवम्बर की सुबह दस बजे बेटे की शादी में चले गए। घरवाले 29 नवम्बर को लौटे तो चोरी का पता लगा। ताले तोड़कर घर में घुसे चोरों ने अलमारियों व लॉकर के ताले तोड़े। उसमें रखा सामान बिखेर दिया। अलमारी से तीन किलो चांदी के विभिन्न आभूषण और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/1EYPpRA
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment