जोधपुर।
प्रतापनगर थाना पुलिस ने सूंथला के पास निजी अस्पताल के बाहर होटल ले जाने के बहाने एक पैसेंजर पर बीयर की बोतल से हमला कर 40 हजार रुपए व मोबाइल लूटने का खुलासा कर शनिवार को हिस्ट्रीशीटर सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। वारदात में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद की गई है। (Robbers caught)
थानाधिकारी भूटाराम ने बताया कि पाली में सुभाष नगर ए निवासी हरीश कुमार पुत्र जयरामदास देवनानी गत 22 नवम्बर को पत्नी का इलाज करवाने के लिए जोधपुर में सूंथला के पास निजी अस्पताल आया था, जहां से रात दस बजे वह खाना खाने के लिए बाहर आया था। किसी होटल ले जाने के लिए वह एक ऑटो में सवार हुए थे। चालक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी ऑटो में था। चालक ऑटो को सुनसान जगह ले गया था, जहां यात्री के सिर पर बीयर की बोतल से हमला कर जेब से 40 हजार रुपए व मोबाइल लूट लिए थे। फिर यात्री को वहीं छोड़ दोनों भाग गए थे।
24 नवम्बर को लूट का मामला दर्ज करने के बाद वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी पहलूओं से लुटेरों की तलाश शुरू की गई। इनसे मिले सुराग के आधार पर दो जनों की पहचान की गई। संभावित ठिकानों पर छापे मारकर मूलत: चानणा भाखर में अशोक नगर हाल झालामण्ड क्षेत्र में पवनपुत्र कॉलोनी निवासी विनोदसिंह (26) पुत्र गंगासिंह और मूलत: त्रिपोलिया बाजार हाल चौहाबो दूसरा पुलिया क्षेत्र में सिवांची गेट स्कूल के पीछे निवासी किशोरसिंह (36) पुत्र अशोकसिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने वारदात स्वीकार की है। इनके कब्जे से ऑटो बरामद किया गया है। लूट के रुपए व मोबाइल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।आरोपी विनोदसिंह हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पहले से 18 मामले दर्ज हो रखे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/NjuMZ8z
0 comments:
Post a Comment