जोधपुर. शहर में लगातार चौथे दिन धुंध छाई रहने से वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। जोधपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पास पहुंच गया। बीते चौबीस घंटे में औसत 280 रिकॉर्ड किया गया। हवा में धूल, कार्बन, जलवाष्प सहित अन्य गैसों के महीन कणों के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। ताजी हवा मुश्किल से मिल रही थी। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से हल्की बारिश होने के आसार है तब वायु प्रदूषण से राहत मिलेगी।
सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही हवा में 80 फीसदी से अधिक आपेक्षिक आर्द्रता थी। धुंध अधिक रहने की वजह से विजिबिलिटी कम रही। देर सुबह तक धुंध का असर रहा। इससे दूर की वस्तुएं धुंधली दिखाई दे रही थी। दिन में धूप निकली रही। दोपहर में तापमान 27.8 डिग्री तक पहुंचा। दिन में सर्दी का असर कम था। रात को ठंड रही। खुले इलाकों में सर्दी का असर अधिक देखा गया।
सिरोही की तुलना बाड़मेर में हवा साफ
शहर---------------- एक्यूआई
जोधपुर ---------- 280
पाली ---------- 289
जैसलमेर ---------- 228
जालोर ---------- 233
सिरोही ---------- 167
बाड़मेर ---------- 147
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/MfADuYt
0 comments:
Post a Comment