सूने मकान से 12 तोला सोना व 4 किलो चांदी चोरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
बनाड़ थानान्तर्गत जाजीवाल भटियान गांव स्थित एक सूने मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के 12 तोला सोना 2 किलो चांदी के दो बिस्किट और 21 तोला चांदी के आभूषण चुरा लिए। चोर 25 हजार रुपए भी चुरा ले गए।
पुलिस ने बताया कि सारण नगर निवासी दुर्गा राम पुत्र टीकूराम जाट के जाजीवाल भटियान‌ गांव स्थित पुश्तैनी मकान में नकबजनी हुई है। सोनी मकान के ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे और अलमारी वी लॉकरों के ताले तोड़कर 12 तोला सोना (तिमणिया, रखड़ी सैट, सोने की पीस), 2 किलो चांदी के दो बिस्किट, 205 तोला चांदी के आभूषण (कंदोरा, पायजेब जोड़ी, पुरानी चांदी, चांदी की चूड़ियां) और 25 हजार रुपए चुरा लिए।
बनाड़ थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर एफआईआर दर्ज की। चोरों की तलाश के प्रयास किया जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि दुर्गाराम के भाई का गलत 12 दिसंबर को निधन हो गया था। सभी घरवाले जेवर लेकर गांव में पुश्तैनी मकान पर चले गए थे। गत 25 दिसंबर की शाम परिजन सारण नगर मकान में लौट आए थे। जेवर गांव में मकान में ही रखे थे। पीछे पुश्तैनी नहीं मकान में कोई नहीं था। मंगलवार सुबह भतीजे ने गांव से फोन कर पुश्तैनी मकान में चोरी की सूचना दी। तब दुर्गाराम गांव पहुंचे, जहां ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। आभूषण व रुपए गायब थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/U0Dd1LQ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment